फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Stones fell from the hill on the pilgrims returning from Bharmour to Chamba, two injured

Chamba News: भरमौर से चंबा लौटते श्रद्धालुओं पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो घायल

Mon, 01 Sep 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Stones fell from the hill on the pilgrims returning from Bharmour to Chamba, two injured
चंबा। भरमौर से पैदल चंबा लौट रहे श्रद्धालुओं पर सोमवार को बग्गा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य श्रद्धालुओं ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल श्रद्धालुओं को तुरंत भरमौर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेलिकॉप्टर के जरिये एनएचपीसी करियां हेलीपैड पर लाया गया। वहां से उन्हें एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। घायलों की पहचान पूजा देवी (35 वर्ष), निवासी गुरदासपुर, पंजाब और मनोज कुमार (27 वर्ष), निवासी मतिहार, बिहार के रूप में हुई है। पूजा देवी की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि मनोज कुमार को मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती किया गया है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि सभी घायल श्रद्धालुओं को एयरलिफ्ट कर चंबा पहुंचाया गया है और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन


रावी नदी के किनारे गिरा श्रद्धालु
भरमौर से चंबा लौटते हुए 32 वर्षीय बिट्टू राम, पुत्र रमेश कुमार, निवासी किहार, त्रिलोचन महादेव मंदिर के समीप फिसलकर रावी नदी के तट तक जा पहुंचा। स्थानीय श्रद्धालुओं की मदद से उसे सड़क तक लाया गया और फिर मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed