फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Stones fell due to landslide, three people injured 171 transformers out of order, 21 routes closed

Chamba News: भूस्खलन से गिरे पत्थर, तीन लोग चोटिल 171 ट्रांसफार्मर गुल, 21 मार्ग पड़े बंद

Sat, 02 Aug 2025 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 Aug 2025 06:35 AM IST
विज्ञापन
Stones fell due to landslide, three people injured 171 transformers out of order, 21 routes closed
चंबा में बारिश के चलते बंद पड़ा कल्हेल-बंजली मार्ग।स्रोत जागरूक पाठक
चंबा। मूसलाधार बारिश ने जिले में कहर बरपाया है। मुख्यालय स्थित शैक्षणिक संस्थान के लिए पांच अन्य विद्यार्थियों संग आ रही सिमरन पुत्री बालको निवासी रखेला पंचायत रठियार के सिर पर डुगली में अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गिर जिससे वह चोटिल हो गई। उसके साथ चल रहे अन्य पांच बच्चों ने वहां से भाग अपनी जान बचाई। राहगीरों ने चोटिल युवती को उठा कर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। वहीं, चंबा-तीसा मार्ग पर बुधवार दोपहर 1:30 बजे के करीब राठघार में पत्थर गिरने से एंबुलेंस कर्मी अखिलेश चोटिल हो गया। जिसे अन्य वाहन चालकों ने उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। वहीं गैहरा बाजार से अपने घर जा रहे राम कुमार पुत्र रसीला राम निवासी मल्होता के सिर पर पहाड़ी से पत्थर गिरा जिससे वह चोटिल हो गया। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर केरू पहाड़ी, लूणा समेत जगह-जगह पत्थर गिरने से हाईवे पूरा दिन भर बंद और बहाल होता रहा। जिले में 21 मार्ग भूस्खलन से बंद हैं। भारी बारिश के कारण चुवाड़ी-लाहडू सड़क धंसने से भटियात का संपर्क कांगड़ा से पूरी तरह से कट गया है। मार्ग बहाली में आगामी चार से पांच दिन लग सकते हैं। वहीं, 171 ट्रांसफार्मर बंद होने से गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। 93 पेयजल योजनाएं भी बदले मौसम के मिजाज से प्रभावित हुई हैं। मूसलाधार बारिश से भूलहण गांव पर मौत का साया मंडराने लगा है। नेहरा पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से 50 परिवार खतरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश के बाद चंबा-जोत मार्ग पर डुगली नाले में भारी जलप्रवाह के कारण वाहन बहते नजर आए। इस दौरान यहां पर कुछ वाहन नाले में आए जलप्रवाह से फंस गए। ऐन मौके पर सवारियों ने वाहन छोड़ भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं, चंबा-जोत मार्ग भूस्खलन से आवाजाही के लिए बंद पड़ गया। चुराह उपमंडल के नकरोड़-चांजू मार्ग पर बघेईगढ़ नाले में 6 जुलाई 2025 को बादल फटने से क्षतिग्रस्त पुल ने चांजू-चरड़ा- बघेईगढ, देहरा, पंचायतों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब तक उक्त स्थान पर अस्थायी पुल नहीं बन पाया है। चुराह लोक निर्माण विभाग से ग्रामीणों ने मांग उठाई है, इस का पुल का निर्माण जल्दी नए सिरे से किया जाए।
विज्ञापन


सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में किया अवकाश घोषित
मौसम की मार को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे उपायुक्त चंबा ने सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया। स्कूली बच्चों और नौनिहालों की सुरक्षा के देखते हुए प्रशासन ने यह अहम निर्णय लिया। वहीं, जिला के कई स्कूलों में देरी से जानकारी मिलने पर घरों से स्कूल के लिए निकले बच्चे आधे रास्तों और स्कूल परिसर से वापस अपने घरों को लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूस्खलन से घर, डंगे ढहे
भारी बारिश से विस क्षेत्र चंबा के गांव सुलेरा निवासी कमलेश कुमार पुत्र उत्तम चंद की रसोई क्षतिग्रस्त हो गई है। राज कुमार पुत्र संत राम गांव झीकड़ के घर के पीछे रोड का डंगा क्षतिग्रस्त होने से घर की ग्रिल टूट गई। लिंडी बेही निवासी सुभाष कुमार पुत्र धनी राम के घर के आगे डंगा ढह गया जिससे मकान को खतरा बन गया है। ग्राम पंचायत चरड़ा निवासी राम दयाल पुत्र हुक्म गांव भूलिन के मकान की पिछली दीवार पर मलबा आ गया है। इस मकान के सामने ऊपर खोजू राम पुत्र बैजा राम निवासी भूलिन के मकान को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करने के लिए विभागीय टीमें डटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed