{"_id":"657b37c08e7f2a51870a9296","slug":"steel-water-storage-tank-to-be-built-in-khajjiar-for-rs-22-lakhs-chamba-news-c-88-1-cmb1002-14289-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खज्जियार में 22 लाख से बनेगा स्टील का जल भंडारण टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खज्जियार में 22 लाख से बनेगा स्टील का जल भंडारण टैंक
Thu, 14 Dec 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत खज्जियार सहित दो पंचायताें में 22 लाख रुपये की राशि से पानी की समस्या का समाधान होगा। इसके लिए सरकार ने उठाऊ पेयजल योजना को स्वीकृति दी है।
जलशक्ति विभाग की ओर से पेयजल योजना को शुरू करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इससे दूरदराज गांवों में पानी की किल्लत नहीं रहेगी। जल शक्ति विभाग की ओर से ग्राम पंचायत खज्जियार में एक लाख लीटर स्टील का भंडारण टैंक के निर्माण की योजना है, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। विभाग की ओर से 22 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, संबंधित ठेकेदारों को स्टील भंडारण टैंक बनाने के लिए तीन माह का लक्ष्य दिया गया है।
ग्रामीणों में अमर चंद, अशोक कुमार, चमन लाल, मनोज कुमार, अशोक कुमार और मदन लाल ने कहा कि खज्जियार में जल भंडारण टैंक न होने से लोगों को पानी लाने के लिए नदी, नालों का रुख करना पड़ता है। इस समस्या को ग्रामीणों ने विभाग के समक्ष रखा। इसके उपरांत विभाग ने लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए उठाऊ पेयजल योजना का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा। इसे सरकार ने मंजूरी दे दी है। उठाऊ पेयजल योजना के तहत खज्जियार में स्टील भंडारण का जल्द निर्माण कार्य आरंभ होगा। इसमें एक लाख लीटर की क्षमता रहेगी। इससे ग्राम पंचायत कोहलड़ी, सिंगी की लगभग 10 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ज्ञान चंद का कहना है कि खज्जियार में एक लाख लीटर स्टील के जल भंडारण टैंक का निर्माण होगा। इसके निर्माण पर 22 लाख की धन राशि खर्च की जाएगी।
--