{"_id":"69c5645491d847d4b7061c51","slug":"stay-away-from-rumours-contact-the-consumer-board-in-case-of-doubt-chamba-news-c-88-1-cmb1002-178464-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अफवाहों से दूर रहें, संदेह पर बोर्ड से संपर्क करें उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अफवाहों से दूर रहें, संदेह पर बोर्ड से संपर्क करें उपभोक्ता
Thu, 26 Mar 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता में विद्युत बोर्ड और लोगों के मध्य संवाद कार्यक्रम में दूर कीं भ्रांतियां
अनुराग पराशर की अपील, बिजली बचत और सुरक्षा के प्रति सावधानी बरतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। विद्युत बोर्ड और लोगों के मध्य संवाद कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुंता में त्रैमासिक बैठक हुई। यह कार्यक्रम विद्युत वृत्त डलहौजी के तहत आयोजित हुआ।
इसमें बिजली से जुड़ीं विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने विद्युत बचत, अनधिकृत लोड, विद्युत सुरक्षा और अर्थिंग जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में सही जानकारी ही सबसे बड़ी ताकत है। उपभोक्ताओं को अफवाहों से दूर रहकर प्रमाणिक जानकारी पर भरोसा करना चाहिए। 125 यूनिट तक मिलने वाली सब्सिडी पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। न ही बिजली बिलों में बढ़ोतरी होगी। यदि किसी उपभोक्ता को कोई संदेह हो तो वह संबंधित सब डिवीजन कार्यालय से संपर्क कर सकता है। चाहें तो मौजूदा मीटर के साथ अतिरिक्त स्मार्ट मीटर भी लगवा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ता अपनी इच्छा से प्रीपेड मीटर भी लगवा सकते हैं। उन्होंने बिजली बचत और सुरक्षा के प्रति सावधानी बरतने की अपील की और कहा कि इससे न केवल ऊर्जा की बचत होती है, बल्कि उपभोक्ता आर्थिक रूप से भी सशक्त बनता है। अधिक लोड के कारण विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आने की बात कहते हुए उन्होंने उपभोक्ताओं से सही लोड दर्ज करवाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन शर्मा ने बिजली बोर्ड का आभार करते हुए कहा कि गलत जानकारी समाज को नुकसान पहुंचा रही है। ऐसे में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं।
--