फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Staff will be seen in dress code in health institutions

Chamba News: स्वास्थ्य संस्थानों में ड्रेस कोड में नजर आएगा स्टाफ

Thu, 14 Nov 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Staff will be seen in dress code in health institutions
सफाई व्यवस्था में कमी नहीं की जाएगी बर्दाश्त
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ चंबा ने जारी किए फरमान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थानों में अब चिकित्सकों से लेकर कर्मचारी ड्रेस कोड में नजर आएंगे। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य संस्थानों में सफाई व्यस्था, मरीज देखभाल और जैव चिकित्सा अपशिष्ट पर खंड चिकित्सा अधिकारियों को विशेष ध्यान देना होगा। इसे लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा की ओर से खंड चिकित्सा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में किसी प्रकार की सफाई व्यवस्था में कमी नहीं रहनी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में आयोजित जिला स्तर पर खंड चिकित्सा अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपन ठाकुर ने यह निर्देश जारी किए। बैठक में उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों की ओर से भेजी गई मासिक रिपोर्ट का आकलन भी किया और महत्वाकांक्षी जिले के अंतर्गत चल रही योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। इनमें प्रजनन एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी शिशु सुरक्षा, एनसीडी कार्यक्रम सहित एचएमआईएस की खंड स्तरीय समीक्षा भी की गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी, डॉ. रोहित नड्डा, डॉ. वैभवी,डॉ. सुरेश खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष ठाकुर, डॉ. शामलाल, डॉ. सुनील ककड़, डॉ. नवदीप राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed