फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Srishti and Tanishk ran the fastest race

Chamba News: सृष्टि और तनिष्क ने लगाई सबसे तेज दौड़

Sun, 08 Oct 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Oct 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Srishti and Tanishk ran the fastest race
चंबा। डीएवी स्कूल चंबा में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कबड्डी, शतरंज, 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, बास्केटबाल, वॉलीबाल, योग और रस्सीकूद में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा। 100 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग की सृष्टि ठाकुर ने प्रथम, प्रार्थना ने द्वितीय और दिव्यांशी ने तीसरा स्थान और छात्र वर्ग में तनिष्क, शिवांश और शिवाक्ष गुप्ता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में यशिका पहले, कामायनी दूसरे, रिजवी तीसरे स्थान और छात्र वर्ग में कर्णित ठाकुर ने पहला, तनिष्क ने दूसरा और भूपेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में प्रवीण, देवांग और अर्पित क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में जिया मनचंदा ने प्रथम, जीनल ठाकुर ने दूसरा और अनामिका ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया। छात्र वर्ग में शिवांश ठाकुर ने प्रथम, अनिक ने दूसरा और सक्षम ने तीसरा स्थान पाया। शतरंज प्रतियोगिता में हर्षिता, मोक्षदा और प्रियांशिका पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed