{"_id":"61ffcd5bb86ce022d91cf074","slug":"special-cover-of-chamba-rumal-and-chappal-launched-chamba-news-sml398748742","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग ने चंबा रुमाल और चंबा चप्पल का विशेष आवरण किया लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग ने चंबा रुमाल और चंबा चप्पल का विशेष आवरण किया लांच
विज्ञापन
पद्म श्री अवार्ड से अलंकृत ललिता वकील को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। बचत भवन चंबा में चंबा रुमाल और चप्पल के विशेष आवरण को लांच किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय डाक विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
चंबा के विधायक पवन नैयर, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश मीरा रंजन शेरिंग और उपायुक्त डीसी राणा की मौजूदगी में चंबा रुमाल और चप्पल का आवरण विमोचित किया गया। गौरतलब है कि डाक विभाग ने जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग वाले उत्पादों के आवरण जारी कर रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित और राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया। विधायक पवन नैयर ने कहा कि आज प्रदेश के 8 उत्पादों को जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग मिला है। जिसमें जिला चंबा को दो जीआई टैग चंबा रुमाल और चप्पल है। यह जिला वासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जीआई टैग एक प्रतीक है, जो किसी वास्तुकला, उत्पाद आदि को एक निर्दिष्ट स्थान से जोड़ती है। उत्पाद को उसके मूल क्षेत्र से जोड़ने के साथ उस उत्पाद की गुणवत्ता एवं विशेषता को भी बताता है।
कार्यक्रम में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल परिमंडल मीरा रंजन शेरिंग ने कहा कि चंबा रुमाल और चप्पल के इस विशेष आवरण के अनावरण से इन कलाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बढ़ेगी। उत्पादों के व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों को लाभ पहुंचेगा। उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि चंबा रुमाल और चप्पल जीआई टैग मिलने के बाद विश्व में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इन उत्पादों की बिक्री में वृद्धि और डिजाइनों के साथ इन्हें और अधिक आकर्षित बनाने की जरूरत है। चंबा रुमाल और चप्पल के अलावा सलूणी का मक्का और चंबा थाल को भी जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग मिलना संभावित है।
उन्होंने कहा कि चंबा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रमोशन सोसाइटी जिला के उत्पादों को बढ़ावा देने पर उत्कृष्ट काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार 5 करोड़ से भलेई में निर्मित आर्ट एंड क्राफ्ट केंद्र को जल्द शुरू कर रही है। इस मौके चंबा रुमाल के शिल्पकार अंजली वकील ओर चंबा चप्पल के शिल्पकार शिवकरण चंद्रा को भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री का प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस अवसर पर विधायक पवन नैयर, मीरा रंजन शेरिंग, डीसी राणा ने पद्म श्री ललिता वकील को पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी। ललिता वकील ने चंबा रुमाल के प्राचीनतम इतिहास और इससे जुड़ी कलाओं से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ अनुभव साझा किए।