फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Special buses are leaving packed, people are booking a day before

Chamba News: पैक होकर निकल रहीं स्पेशल बसें, एक दिन पहले बुकिंग करवा रहे लोग

Mon, 04 Nov 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 04 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Special buses are leaving packed, people are booking a day before
चंबा। दिवाली और भैयादूज मनाने के लिए प्रदेश के अन्य जिलों और बाहरी राज्यों से आए लोग अब वापस अपने काम पर लौट रहे हैं। इनके लिए निगम ने स्पेशल बसें चलाईं हैं। हर दिन चंबा से स्पेशल बसें फुल होकर जा रहीं हैं। सीट के लिए यात्रियों को एक दिन पहले टिकट बुक करवानी पड़ रही है। उसके बाद दूसरे दिन ही सीट बस में मिल रही है। सोमवार को भी निगम ने चंडीगढ़ के लिए पांच स्पेशल बसें भेजीं। वहीं, बद्दी के लिए तीन विशेष बसें चलाईं हैं। दिल्ली के लिए निर्धारित तीन रूटों की बसें जा रही हैं।
विज्ञापन


निगम का दावा है कि डिमांड पर भी स्पेशल बसें भेजीं जा रहीं हैं। चंडीगढ़ के लिए अधिक डिमांड आ रही है। अगले एक दो दिन तक यात्रियों को बाहरी जिलों और राज्यों तक छोड़ने के लिए निगम स्पेशल बसें चला सकता है।
विज्ञापन

वहीं, त्योहार के बाद काम और पढ़ाई के लिए चंबा से वापस लौटने वालों की बस स्टैंड पर रोजाना भीड़ जमा हो रही है। कुछ सवारियों को तो खड़े होकर ही सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह का कहना है कि एक-दो दिन तक स्पेशल बसें चलाई जा सकतीं हैं। लोग जितनी डिमांड करेंगे, निगम की ओर से उतनी बसें भेजी जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed