फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sonu's death case: Villagers staged a road blockade, demanding a CBI investigation into the case.

सोनू की मौत का मामला : ग्रामीणों ने चक्का जाम कर कहा- हत्या हुई, सीबीआई करे जांच

Mon, 23 Feb 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Updated Mon, 23 Feb 2026 10:34 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा के छमेरी गांव में सोनू की संदिग्ध मौत पर परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Sonu's death case: Villagers staged a road blockade, demanding a CBI investigation into the case.
चंबा शहर के मुख्य चौक पर युवक की मौत के मामले में चक्का जाम के दौरान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

साहो क्षेत्र की बरौर पंचायत के छमेरी गांव में शुक्रवार को हुई सोनू कुमार (36) की मौत को परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या बताकर सोमवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। दोपहर 12 बजे मुख्य चौक से शुरू हुई आक्रोश रैली 12:30 बजे धरने में बदल गई और करीब 1 बजे शहर में चक्का जाम कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी से पूरा शहर गूंज उठा। मृतक के भाई अनिल कुमार, जो फौज से छुट्टी लेकर आए हैं, ने आरोप लगाया कि छमेरी सड़क निर्माण विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उनके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद ही शव मिला।
विज्ञापन


उनका कहना है कि सुनियोजित साजिश के तहत हत्या कर इसे दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई। शरीर पर मिले चोट के निशान हत्या की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया, जिससे परिवार को न्याय नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चाचा अनूप कुमार ने कहा कि धमकियों के बाद हुई मौत संदेह पैदा करती है, लेकिन पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। इसी कारण उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो अगली बार चक्का जाम कार्रवाई के बाद ही हटेगा।

दोपहर 2 बजे प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

प्रदर्शन में लापता युवती के परिजन भी हुए शामिल
प्रदर्शन में बालू से लापता सलूणी निवासी बीना कुमारी के परिजन भी शामिल हुए और उसकी तलाश तेज करने की मांग उठाई। साथ ही अब तक की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।

नहर के पास मिला था शव
20 फरवरी की रात को घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने छमेरी के सोनू कुमार की तलाश शुरू की तो संदिग्ध हालत में देर रात वह नहर के पास बेसुध हालत में पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीण उसे मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जांच के दौरान चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। सोनू पेशे से चालक था। इसके बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। अब सोमवार को शहर आकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed