फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Some sat on the cold floor while others basked in the sun for two hours.

Chamba News: कोई ठंडे फर्श पर बैठा रहा तो किसी ने दो घंटे सेंकी धूप

Fri, 23 Feb 2024 07:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Feb 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Some sat on the cold floor while others basked in the sun for two hours.
चंबा के तीसा अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते चेकअप करवाने के लिए लगी लोगों की भीड़।संवाद
कोई ठंडे फर्श पर बैठा रहा तो किसी ने दो घंटे सेंकी धूप
विज्ञापन

डॉक्टरों की हड़ताल के चलते तीसा अस्पताल में मरीजों को झेलनी पड़ीं परेशानियां
इलाज के लिए सुबह ही अस्पताल पहुंच गए थे दूरदराज क्षेत्रों के मरीज
डॉक्टर के आने पर ओपीडी के बाहर शुरू हो गई धक्का-मुक्की, समझाने पर माने
संवाद न्यूज एजेंसी
नकरोड़ (चंबा)। नागरिक अस्पताल तीसा में मरीजों को दो घंटे के बाद इलाज मिला। ओपीडी में डॉक्टर दो घंटे की देरी से पहुंचे। मांगों को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर थे।
इसके चलते मरीजों को ओपीडी के बाहर इंतजार करना पड़ा। भंजराड़ू, तीसा और बैरागढ़ सहित अन्य दूरदराज क्षेत्रों से मरीज सुबह नागरिक अस्पताल तीसा पहुंच गए थे। ओपीडी में देखा तो कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। हाथ में पर्ची लेकर कुछ मरीज ठंडे फर्श पर बैठ गए तो कई मरीज अस्पताल के बाहर धूप सेंकने बैठ गए। 11:30 बजे डॉक्टर हड़ताल के बाद ओपीडी में पहुंचे तो बाहर मरीजों की भीड़ जमा हो गई। जल्दबाजी के चक्कर में मरीज एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की पर उतर आए। डॉक्टर के समझाने पर मरीज बारी-बारी ओपीडी में गए।
विज्ञापन


तीमारदारों में आशा देवी, अशोक कुमार, हंसराज, सुरेंद्र, भाग चंद, नरेंद्र, किशोर और देवी सिंह ने बताया कि नागरिक अस्पताल एक दर्जन से अधिक पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाता है। यहां रोजाना मरीजों की भीड़ रहती है। डॉक्टर के हड़ताल पर जाने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। जो मरीज 20 से 30 किलोमीटर का सफर कर इलाज करवाने के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, उन्हें डॉक्टर से मिलने के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि डॉक्टरों की हड़ताल को खत्म करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed