{"_id":"636fdba37a267a5e35516934","slug":"some-horse-and-some-reached-the-polling-station-on-their-back-chamba-news-sml42763726","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई घोड़े तो कोई पीठ कर पहुंचा मतदान केंद्र तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई घोड़े तो कोई पीठ कर पहुंचा मतदान केंद्र तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए दिव्यांगों और बुजुर्गों में काफी उत्साह देखने को मिला। परिजनों ने पीठ पर उठाकर और घोड़े पर बैठाकर बुजुर्गों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाया। वहीं चुराह विस क्षेत्र में शत प्रतिशत दिव्यांग भी मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों में पहुंचे। दिव्यांगों के हौसले देखकर सभी दंग रह गए। चुराह
उपमंडल ग्राम पंचायत हरतवास के कैहला निवासी रजाक मोहम्मद पुत्र जॉन मोहम्मद सौ प्रतिशत दिव्यांग हैं। रजाक मोहम्मद को परिवार के सदस्यों ने उठाकर मतदान केंद्र कैहला तक पहुंचाया जहां उन्होंने मतदान किया। चुराह क्षेत्र की तीसा प्रथम पंचायत के बुईण निवासी दिव्यांग शिवदयाल पुत्र हीरा को परिजन उन्हें गाड़ी के जरिये मतदान केंद्र तक लेकर लाए।
अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बौंदेड़ी पंचायत के गांव कुलाला की 36 वर्षीय लालदेई बैसाखियों के सहारे दो किलोमीटर पैदल चलकर बौंदेड़ी मतदान केंद्र पहुंचीं। लालदेई 35 फीसदी दिव्यांग हैं।
विज्ञापन
पद्मश्री ललिता वकील ने चौंतड़ा में डाला वोट
पद्मश्री ललिता वकील ने चौंतड़ा स्थित मतदान केंद्र में परिवार संग अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भटियात विस क्षेत्र से 110 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लढ़ान मतदान केंद्र में मतदान किया। 103 वर्षीय शतायु मतदाता एवं जिला वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह ने अखंड चंडी पैलेस स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। विस क्षेत्र भरमौर से 96 वर्षीय गुलाबी देवी ने भरमौर के आदर्श मतदान केंद्र सिंहुता में मतदान किया। जनसाली में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति भंडारी ने वोट डाला।
डलहौजी विस क्षेत्र के रंजनी गांव निवासी 91 वर्षीय खजाना राम घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। विस क्षेत्र डलहौजी के कैला निवासी 85 वर्षीय पूर्ण चंद ने भी वोट डाला। 85 वर्षीय सोमराज को परिजन बनीखेत बूथ में कुर्सी पर उठाकर पहुंचे। कबायली क्षेत्र पांगी के 11,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र चस्क भटोरी में 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान किया। चुराह की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला नाजरी गांव नैल्ला ने प्राथमिक पाठशाला नैला मतदान केंद्र में मतदान किया।