फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Some entered the electoral fray with dholak and some with bow and arrow.

Chamba News: कोई ढोलक तो कोई धनुष-बाण लेकर उतरा चुनावी रण में

Sat, 16 May 2026 10:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
Some entered the electoral fray with dholak and some with bow and arrow.
चंबा। जिले की 319 पंचायतों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पंचायत चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के लिए नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लेकर मैदान छोड़ दिया। वार्ड पंच से लेकर प्रधान तक कई जगह पर लड़ाई अब आरपार की हो गई है।
विज्ञापन

नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशी शुक्रवार को पंचायतों में पहुंचे थे। निर्धारित समय पर प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित किए गए। जिला परिषद वार्ड करियां से राकेश कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया और भाजपा समर्थित प्रत्याशी राज सिंह ठाकुर को अपना समर्थन दिया। प्रत्याशियों का अपने समर्थकों के साथ आने का सिलसिला पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ। हालांकि, इस बीच प्रत्याशियों में एक-दूसरे को मनाने की कशमकश भी चलती रही। दोपहर बाद तीन बजे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। प्रत्याशियों को धनुष-बाण, ढोलक, नाव, गाजर, सिलाई मशीन चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर अपने लिए समर्थन जुटाएंगे। अब पंचायतों में पोस्टर वार भी रफ्तार पकड़ेगा। वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी प्रत्याशी अपना प्रचार करने में कोई असर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed