{"_id":"5ee79c6e8ebc3e42b62cfee8","slug":"social-distancing-chamba-news-sml335704389","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य बाजार में सामजिक दूरी की अवहेलना पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य बाजार में सामजिक दूरी की अवहेलना पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला मुख्यालय बाजार की दुकानों में सामाजिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस जारी कर प्रशासन ने तीन दिनों के भीतर दुकानदारों से जवाब मांगा है। प्रशासन ने साफ किया है कि दुकानदार अगर संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोविड-19 संक्रमण की इस स्थिति में किसी प्रकार की लापरवाही दुकानदार न बरतें।
जानकारी के अनुसार उपायुक्त चंबा सोमवार को अपने आवास से कार्यालय के लिए आए। इस दौरान उन्होंने बाजार में व्यवस्था जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो दुकानों में काफी भीड़ रही। यह भीड़ सामाजिक दूरी के मानकों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने एसडीएम चंबा को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कार्रवाई की सूचना लगते ही बाजार के व्यापारी उपायुक्त कार्यालय में पहुंच गए। इसके बाद एसडीएम ने दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने खबर की पुष्टि की है।