{"_id":"58b8460c4f1c1bc6358307a7","slug":"snowfall-in-pangi-ghati","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी घाटी ने फिर ओढ़ी सफेद चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी घाटी ने फिर ओढ़ी सफेद चादर
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Thu, 02 Mar 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : snowfall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा की पांगी घाटी में बीते सोमवार को एक फुट तक बर्फ गिरने के बाद वीरवार को फिर से बर्फबारी शुरू हो गई। इससे पांगी घाटी में दो दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद फिर जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। चंबा के भरमौर, होली, तीसा और सलूणी की पहाड़ियों पर भी ताजा हिमपात दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बर्फबारी के चलते निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश हुई। इससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम के इस मिजाज से सबसे ज्यादा प्रभावित पांगी घाटी हुई है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है वहीं पांगी घाटी में अभी भी पारा शून्य से नीचे बना हुआ है। इससे पांगी घाटी के लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
घाटी में मौसम के बिगड़े हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है। मौसम के मिजाज को देख कर ऐसा लग रहा था कि वीरवार दोपहर बाद शुरू हुई बर्फबारी पूरी रात जारी रहेगी। एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि घाटी में वीरवार को बर्फबारी हुई। इसके चलते जन जीवन प्रभावित हुआ है। जब तक मौसम के हालात सामान्य नहीं हो जाते, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बने रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन