{"_id":"654e6a28ced434b5e8062827","slug":"snowfall-in-pangi-bharmour-peaks-rain-in-lower-areas-chamba-news-c-88-1-ssml1004-11853-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी-भरमौर की चोटियों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी-भरमौर की चोटियों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश
Fri, 10 Nov 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा के जोत में ताजा बर्फबारी के बीच मस्ती करते पर्यटक।स्त्रोत:संवाद सहयोगी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी-भरमौर की चोटियों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में भारी बारिश का क्रम दिन भर जारी रहा। बर्फबारी और बारिश से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है।
किसानों ने बारिश होने पर राहत की सांस ली है। किसान अब अपने खेतों में गेंहू की बिजाई के कार्य में डट जाएंगे। बहरहाल, बारिश और बर्फबारी ने लोगों को राहत और आफत देने का काम किया है।
शुक्रवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी के हुड़ान भुटोरी, चस्क भुटोरी समेत अन्य भुटोरियों समेत किलाड़-बैरागढ़-चंबा वाया साच पास मार्ग पर हल्की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया। वहीं, जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगति, काली छौ समेत आस-पास भी हल्की बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थल खज्जियार और डलहौजी के लक्कड़मंडी, जोत में भी हल्की बर्फबारी हुई। किसानों में रमेश कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, केसर सिंह, दलीप कुमार, सुरेंद्र, बचन सिंह, हाकम चंद, नारायण सिंह, प्रमोद कुमार ने बताया कि बारिश होने से अब वे समयानुसार अपने खेतों में गेहूं की बिजाई कर सकते हैं। समयानुसार बारिश न होने से वे गेंहू की बिजाई करने पिछड़ चुके हैं। लेकिन, अब बारिश उनके लिए राहत बन गई है।