{"_id":"5e860c078ebc3e77b63855a6","slug":"snowfall-in-pangi-bharmour-holi-chamba-news-sml3293508153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातिय क्षेत्र पांगी व भरमौर के उपरी ईलाकों में हुआ ताजा हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातिय क्षेत्र पांगी व भरमौर के उपरी ईलाकों में हुआ ताजा हिमपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। अप्रैल महीना शुरू होने के बाद भी जिले में बर्फबारी का क्रम जारी है। वीरवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर, पांगी और होली की चोटियों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे पहाड़ों ने एक बार फिर सफेद चादर ओढ़ ली है। अप्रैल महीने में बर्फबारी से जिले का तापमान एक बार फिर लुढ़क गया है। वहीं मौसम के ऐसे तेवर देखकर लोग भी हैरान हैं।
पांगी में वीरवार को एक इंच तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई जबकि साचपास सहित अन्य ऊंची पहाड़ियों पर चार से पांच इंच तक बर्फबारी हुई है।
निचले इलाकों में दोपहर तक तेज हवाओं का दौर चलता रहा। वहीं, जनजातीय क्षेत्र भरमौर के मणिमहेश डलझील, चौबिया, कुगति, दरूण धार, बडग्रां, तुंदाह, घटोत, क्वांरसी और जालसू सहित अन्य चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है।
बर्फबारी होने से निचले क्षेत्रों में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। लोग ठंड के चलते घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं। हालांकि कर्फ्यू के चलते सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक ढील दी गई है। मगर ठंड का प्रकोप होने से इक्का-दुक्का लोग ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम खराब रहने ही चेतावनी जारी की है। वीरवार सुबह शहर के इलाकों में ओलावृष्टि हुई। दोपहर के समय आसमान में कुछ देर के लिए धूप खिल उठी। जिला प्रशासन ने से लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
एसडीएम पांगी विश्रुत भारती ने बताया कि पांगी में वीरवार को ताजा हिमपात हुआ है। जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवाओं का दौर चलता रहा।
क्वारंसी क्षेत्र की चोटियों में ताजा बर्फबारी
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया है। वीरवार को सुबह हुई बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। इलाके के गांव क्वांरसी और गुवाड़ के साथ लगती पहाड़ियों में सुबह से ही रूक-रूक कर हिमपात का क्रम जारी है। यहां करीब दो से तीन इंच तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण शीतलहर चल रही है। अप्रैल माह में ऊंची चोटियों में बर्फबारी के क्रम ने लोगों को हैरान कर दिया है।