{"_id":"5fa012f58ebc3e9bae32c3c6","slug":"snowfall-in-pangi-and-bharmour-hills-chamba-news-sml350304862","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी के साच पास में गिरी आठ इंच बर्फ, लोनिवि ने किया मार्ग सुचारू,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी के साच पास में गिरी आठ इंच बर्फ, लोनिवि ने किया मार्ग सुचारू,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पांगी की ऊपरी चोटियों समेत साचपास में रविवार रात को आठ इंच ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा भरमौर की ऊंची चोटियों पर भी ताजा बर्फबारी होने से समूचा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। हालांकि जेसीबी लगाकर लोनिवि ने मार्ग को सुचारु करवा दिया है। हालांकि चालकों को सावधानी के साथ गाड़ी चलाने की हिदायत दी गई है। वहीं, भरमौर की ऊपरी चोटियों में दो इंच बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में कंपकंपी बढ़ गई है।
मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों ने भी सर्दियों के लिए राशन, लकड़ी और मवेशियों के लिए चारा एकत्रित करना शुरू कर दिया है। पांगी की ऊपरी चोटियों हुडान भुटोरी, चस्क भुटोरी में तीन से चार इंच जबकि, चंबा-साच पास वाया पांगी मार्ग पर आठ इंच तक बर्फबारी हुई हैं। बर्फबारी के कारण मार्ग यातायात के लिए बाधित भी हो गया था।
इसे लोनिवि के कर्मचारियों ने जेसीबी से बहाल कर दिया है। वहीं, जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत मणिमहेश कैलाश, कुगति,चौबिया, कालीछौह, जालसू, इंद्र हार जोतों पर दो इंच तक बर्फबारी होने से निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।