{"_id":"57c1c3604f1c1b2717d4f9bf","slug":"snowfall-in-manimaheshh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश पर्वत व झील के आसपास गिरे बर्फ के फाहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश पर्वत व झील के आसपास गिरे बर्फ के फाहे
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Sat, 27 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिमहेश झील के आसपास व कैलाश पर्वत पर शनिवार को हल्की बर्फबारी हुई है। जिससे तापमान लुढ़क गया है और डल झील पर अत्यधिक ठंड महसूस हो रही है। शनिवार को दिन भर समूचे भरमौर में बारिश जारी रही। इस बीच करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर बनी डल झील में बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
कुछ देर तक बर्फ के हल्के फाहे गिरते रहे। हालांकि थोड़ी देर में बारिश शुरू हुई और बारिश ने बर्फ को धो दिया। प्रशासन ने मणिमहेश यात्रियों से डल झील पर न ठहरने और स्नान के बाद सीधे नीचे उतर आने की सलाह दी है। एडीएम भरमौर विनय धीमान ने बताया कि डल झील में रात को बर्फबारी की संभावना बढ़ रही है। साथ ही भूस्खलन से मार्ग बंद होने पर यात्रियों को डल झील में फंसना पड़ सकता है। जिसे देखते हुए निचले इलाकों में ही रात्रि ठहराव की सलाह दी है।
विज्ञापन