फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   snowfall in lakkarmandi rain in dalhouise

लक्कड़मंडी में बर्फबारी, डलहौजी में बारिश

Sat, 02 Jan 2021 05:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
snowfall in lakkarmandi rain in dalhouise
ताजा बर्फबारी के बाद धुलाड़ा पंचायत का मनमोहक दृश्य। - फोटो : Chamba
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में शनिवार दोपहर के समय बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया। बर्फ के फाहों को देख कर पर्यटक रोमांचित होते दिखे। वहीं, सप्ताह के अंतिम दिन डलहौजी के सभी होटल टूरिस्टों से पैक हैं। इसका सीधा लाभ होटल व्यवसायिओं को होने से उनके चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। वहीं, ऊपरी क्षेत्रों लक्कड़मंडी में बर्फबारी देखने और चहलकदमी करने के लिए पर्यटक पैदल रवाना हो हुए। यहां पर उन्होंनें जमकर बर्फ में मस्ती की।
विज्ञापन

बताते चलें कि पर्यटन नगरी डलहौजी में मार्च माह के बाद से पर्यटक न पहुंचने से कई होटल बंद होने की नौबत आ गई थी। हालांकि, प्रदेश सरकार ने होटल व्यवसाय को देखते हुए कुछ रियायतों के साथ होटलों को खोलने की अनुमति प्रदान की है। बावजूद इसके क्षेत्र में इक्का-दुक्का ही पर्यटक रुख कर रहे थे।
विज्ञापन

लिहाजा, क्रिसमस के मौके पर रिकॉर्ड पांच हजार पर्यटकों डलहौजी पहुंचे। इससे होटल कारोबारियों को काफी राहत मिली है। क्रिसमस के बाद से जनवरी माह में भी ये क्रम बदस्तूर जारी है। आलम, ये है कि डलहौजी के होटलों के बुक होने से यहां पहुंचने वाले पर्यटक बर्फ और बारिश में मस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed