फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   snowfall in distt. chamba

जिले की ऊंची चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर

Thu, 09 Mar 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Thu, 09 Mar 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
snowfall in distt. chamba
snowfall - फोटो : snowfall

मौसम के बदले मिजाज के कारण बुधवार रात और वीरवार को जिले के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। कम ऊंचाई वाले इलाकों में दिन भर बारिश जारी रही। चंबा मुख्यालय समेत भटियात और डलहौजी में बारिश होती रही।

विज्ञापन


पांगी, भरमौर और सलूणी के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। पहाड़ियां एक बार फिर सफेद हो गई हैं। बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर पांगी घाटी में देखने को मिला है। यहां बर्फबारी की वजह से बिजली पोल उखड़ गए हैं जिसकी वजह से समूचे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


घाटी मुख्यालय किलाड़ की करयास पंचायत को छोड़ सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। सबसे अधिक असर प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। बिजली न होने से उन्हें दीये की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांगी घाटी के लोगों प्रकाश चंद, विजय कुमार, दूनी सिंह, धर्म दास, सुरेश, कमल कुमार, योगेश, चंद राम और केवल ने बताया कि ताजा हिमपात की वजह से यह समस्या पेश आ रही है। जगह-जगह पर विद्युत आपूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। मार्च माह में भी पांगी घाटी में बर्फबारी का दौर जारी है। 

...
जल्द सामान्य होंगे हालात : एसडीएम
एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मौसम के हालात सुधरते ही पांगी में जनजीवन सामान्य हो जाएगा। विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घाटी में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed