फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   snowfall in dalhoji

डलहौजी ने ओढ़ी सफेद चादर

Sun, 07 Feb 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 07 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
snowfall in dalhoji

 शनिवार रात मौसम में आये अचानक बदलाव से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल  डलहौजी ने सफ़ेद रंग की चादर ओढ़ ली। इस ताजा बर्फबारी के बाद समूचे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन पर्यटक इस ताजा बर्फबारी का जम कर मजा ले रहे हैं। डलहौजी के गांधी चौक में दो से तीन इंच व ऊपरी इलाकों आहला, लक्कड़मंडी व डायनकुण्ड क्षेत्रों में लगभग एक से तीन फुट तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन


 कई दिनों के इंतजार के बाद इस वर्ष की पहली बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायी भी खुश हैं। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ देख पर्यटक खूब मस्ती कर रहे हैं। शनिवार तक डलहौजी में धूप खिली हुई थी व देर रात को मौसम ने रंग बदलते हुए डलहौजी में आसमान में सफ़ेद चांदी बरसना शुरू हो गई। कई दिनों से स्थानीय लोग भी इस बर्फबारी  का इंतजार कर रहे थे। इस ताजा बर्फबारी के बाद अब यहाँ पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गुजरात से डलहौजी घूमने आए पर्यटक नीलेश ने बताया कि कल शाम तक यहाँ बर्फबारी की कोई उम्मीद नहीं थी और सुबह होते ही यहां हर तरफ बर्फ ही बर्फ थी और वह इस ताजा बर्फ बारी का अपने दोस्तों के संग खूब मजा ले रहे हैं। वहीं स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद यह बर्फबारी हुई है व लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed