{"_id":"586fc4d94f1c1b0b321585b2","slug":"snowfall-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी में तीन गाड़ियां फंसी रातभर ठंड से ठिठुरे 21 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी में तीन गाड़ियां फंसी रातभर ठंड से ठिठुरे 21 यात्री
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Fri, 06 Jan 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा से पांगी जा रहे लोगों की गाड़ियां इश्तेआरी नामक स्थान पर बर्फबारी होने के कारण फंस गईं। वीरवार रात करीब दस बजे बर्फबारी शुरू होने के कारण तीन गाड़ियों में सवार 21 यात्री पूरी रात ठंड में ठिठुरते रहे। सुबह बर्फबारी बंद होने के बाद करीब तीन किलोमीटर पैदल चले और उसके बाद पांगी की तरफ से आई गाड़ियों में सभी पांगी के लिए रवाना हो गए। सभी यात्री चंबा से पांगी के लिए वाया जेएंडके जा रहे थे।
विज्ञापन
इश्तेआरी से आगे ज्यादा बर्फबारी होने की स्थिति में वाहन आगे नहीं जा पाए। यात्रियों ने दूूरभाष के माध्यम से पांगी में अपने सहयोगियों को इसकी सूचना दी। पांगी से आकर टैक्सी चालकों ने पैदल चल रहे यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया। टैक्सी चालक प्रेम कुमार और किशन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रास्ते खुले हैं।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया। पांगी फोन किया और स्थिति के बारे में बताया। पांगी से प्रेम ठाकुर ने कहा कि फंसे यात्रियों को निकालने के लिए गाड़ियां भेज दी थी। सभी को सुरक्षित पहुंचाया गया है। उधर, घाटी में मौसम खराब रहने से हालात बिगड़ गए हैं। शुक्रवार दोपहर को घाटी में फिर से ताजा हिमपात शुरू हो गया। इसके चलते घाटी के रेई और मिंधल पंचायत सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। पूरी पांगी घाटी हिमपात और ठंड की चपेट में है।
विज्ञापन
संवेदनशील इलाकों में न जाएं लोग : एसडीएम
एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि घाटी में बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। पुलिस को भी इस दिशा में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बर्फबारी के लिहाज से लोग संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से परहेज करें।