{"_id":"5ff0a2e68ebc3e3c531072f7","slug":"snowfall-in-chamba-today-chamba-news-sml356498077","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से ढके पहाड़, शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से ढके पहाड़, शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
चंबा के धुलाड़ा में बर्फबारी के बाद सड़क पर फंसी एचआरटीसी बस।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में शनिवार को हुई बर्फबारी से एक बार पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया। पहाड़ों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से लोग पूरा दिन घरों में दुबकने को मजबूर रहे। डलहौजी के लक्कड़मंडी में बर्फबारी होने से सैलानियों की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने बर्फ के बीच खूब अठखेलियां की।
वहीं डलहौजी, खज्जियार में बारिश का क्रम जारी है। इसके अलावा भरमौर, सलूणी, किहार और साचपास में आठ से दस इंच तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। जबकि निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। अचानक शुरू हुई बारिश से जिला मुख्यालय में खरीदारी और अन्य कार्यों के चलते पहुंचे लोग दुकानों की ओट लिए खुद को बारिश से बचाते हुए दिखे। हालांकि, सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए थे। दोपहर के समय ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया।
इससे तापमान शून्य डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। बर्फबारी और बारिश के कारण भरमौर में दो मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए। हालांकि इन्हें देरशाम तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। डलहौजी के लक्कड़मंडी, खज्जियार के डैंनकुंड, कालाटोप में दो इंच, जुम्महार, धुलाड़ा में तीन इंच, किहार सेक्टर की सौणतीथ, गुल्लू की मंडी, गढ़माता, चोंड़ी की घोड़ी में चार से आठ इंच, भरमौर क्षेत्र की ऊपरी चोटियों में मणिमहेश, कालीछौ, कुगति, चौबिया, बडग्रां, तुंदाह, सुपा, घटोह, क्वारसी, जालसू में आठ से दस इंच, चंबा-तीसा-वाया साच पास मार्ग पर छह इंच तक बर्फबारी हुई। वहीं, तीसा सेक्टर की ऊपरी चोटियों में देरशाम को हल्की बर्फबारी का क्रम जारी है।
विज्ञापन
लोनिवि अधिशासी अभियंता भरमौर संजीव महाजन ने बताया कि भरमौर में दो मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए थे। इन्हें देरशाम तक यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता चंबा जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि चंबा मंडल और पांगी के सभी मार्ग यातायात के लिए सुचारू हैं।