{"_id":"587d00bd4f1c1b3603eff251","slug":"snowfall-in-chamba-bus-route-effected","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से सड़कें बंद, 20 बसें फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से सड़कें बंद, 20 बसें फंसी
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा के सिंगी में बर्फ में फंसी बस को निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला चंबा में रविवार रात से सोमवार तक भारी बर्फबारी हुई है। इससे जिले के अधिकतर संपर्क मार्गों पर यातायात ठप हो गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की 20 बसें विभिन्न रूटों में फंस गई हैं।
उन्हें अभी तक निकाला नहीं जा सका है। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे लोगों को अंधेरे और ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। भरमौर, पांगी और होली क्षेत्र जिला मुख्यालय से कट गए हैं।
विज्ञापन
कुछ रास्तों को खोला गया था लेकिन एक बार फिर से बर्फबारी होने से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। चंबा-पठानकोट मार्ग पर ही यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। सलूणी, मंजीर, तीसा, घरमाणी, गागला, धुलाड़ा, कोलका, गरोला, कैला रूटों में गई एचआरटीसी की लगभग बीस बसें सोमवार शाम तक चंबा नहीं लौट पाईं। सोमवार दोपहरबाद मौसम खुलने पर पीडब्ल्यूडी ने सड़कों को बहाल करने का कार्य आरंभ किया लेकिन शाम होने तक यातायात के लिए मार्ग पूरी तरह से नहीं खुल पाए।
विज्ञापन
इस कारण सैकड़ों लोगों को आवाजाही करने में भारी दिक्कतें पेश आईं। एचआरटीसी के कईरूट फेल हुए हैं। इससे उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा है। चंबा-भरमौर, चंबा-होली, चंबा-बैरागढ़, चंबा-तीसा, चंबा-सलूणी, चंबा-जोत सहित अन्य संपर्क मार्गों को बहाल करने का कार्य मंगलवार सुबह फिर से शुरू किया जाएगा।
.................
जिला में अब तक 11 करोड़ का नुकसान
भारी बारिश और बर्फबारी के चलते अब तक चंबा में 11 करोड़ 53 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 24 घंटों के दौरान लोक निर्माण विभाग को 3 करोड़ 38 लाख का नुकसान हुआ है। बारिश और बर्फबारी के कारण 1 जनवरी से लेकर अब तक 5 व्यक्तियों की जानें जा चुकी हैं। 3 मकानों को पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचा। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को भी अभी तक 89 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। बिजली बोर्ड ने भी 1 करोड़ 10 लाख के नुकसान की रिपोर्ट भेजी है।
............
रोजाना हासिल की जा रही रिपोर्ट : उपायुक्त
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने कहा कि जिले के सभी उपमंडलों से रोजाना नुकसान को लेकर रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है और संकलित रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जा रही है। प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत देने के निर्देश दिए गए हैं।
000