{"_id":"6788fdca6cc78bd8b50e0239","slug":"snowfall-causes-darkness-in-250-villages-54-connecting-roads-47-transformers-shut-down-chamba-news-c-88-1-cmb1003-141967-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बर्फबारी से ढाई सौ गांवों में अंधेरा, 54 संपर्क मार्ग, 47 ट्रांसफार्मर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बर्फबारी से ढाई सौ गांवों में अंधेरा, 54 संपर्क मार्ग, 47 ट्रांसफार्मर बंद
विज्ञापन
चंबा में डलहौजी के गांधी चौक पर बर्फबारी के बाद का नजारा।
चंबा। जिले में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक तरफ जहां जिलेभर में 54 सड़कों पर यातायात ठप पड़ गया है तो वहीं, भारी बर्फबारी के कारण 47 ट्रांसफार्मर बाधित होने से करीब ढाई सौ गांवों में अंधेरा पसर गया है। सुबह के समय शुरू हुई बर्फबारी से पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे भरमौर के समीप लाहल में फिसलन के कारण बंद हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ डलहौजी-लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही थम गई है। इसके अलावा चंबा जोत मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। बारिश और बर्फबारी के कारण प्रचंड शीतलहर चल रही है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार को अल सुबह बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। जनजातीय क्षेत्र भरमौर मुख्यालय में 7.6 सेंटीमीटर, डलहौजी के लक्कड़मंडी में छह, डैण कुंड में 20, जबकि डलहौजी में तीन सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ। वहीं, दूसरी तरफ बारिश और बर्फबारी से बागवान और किसानों के चेहरे चहक उठे हैं। नवंबर और दिसंबर में बारिश न होने के चलते किसान और बागवान निराश थे लेकिन अब नियमित अंतराल के बाद बारिश हो रही है।
कहां कितने मार्गों पर थमे वाहनों के पहिये
जनजातीय क्षेत्र पांगी में सबसे ज्यादा 31 मार्ग बर्फबारी के चलते बंद हुए हैं। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में 15, तीसा में पांच, चंबा, डलहौजी और सलूणी में एक-एक मार्ग बाधित हुआ है। दूसरी तरफ तीसा उपमंडल में सबसे ज्यादा 22, चंबा में 15 और भरमौर में 10 ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल का कहना है कि बर्फबारी और बारिश के चलते प्रभावित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए मशीनरी जुटी हुई है। उन्होंने पर्यटकों और लोगों से आह्वान किया है कि बारिश और बर्फबारी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।