{"_id":"587501834f1c1b0c50ba7f71","slug":"snow-effective-route-are-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी प्रभावित रूटों में बस नहीं चलाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी प्रभावित रूटों में बस नहीं चलाएगा निगम
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Tue, 10 Jan 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा।हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में बस सेवा को बंद रखने का फैसला लिया है। निगम का मानना है कि जब तक मार्ग पूरी तरह खुल नहीं जाते तब तक बस सेवा बहाल नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
खजियार, जोत, भरमौर, होली, लग्गा, संघणी, चांजू, बैरागढ़ और सनवाल मार्गों पर अभी बस सेवा सुचारु नहीं की जा सकती। यहां अभी भी बर्फ है और यात्रियों की जान को जोखिम में न डालते हुए इन रूटों को बंद रखने का फैसला निगम ने लिया है।
विज्ञापन
इन मार्गों पर करीब 60 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी थी। लोक निर्माण विभाग ने इन मार्गों को बहाल करने के लिए सोमवार को मौसम खुलते ही मुहिम छेड़ दी थी। ज्यादातर मार्ग बहाल भी कर दिए हैं लेकिन निगम ने बस चलाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
निगम का तर्क है कि मार्ग पर फिसलन की वजह से गाड़ियों और सवारियों को नुकसान हो सकता है। इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जब तक मौसम पूरी तरह से साफ नहीं होगा निगम इन मार्गों पर अपनी बसें नहीं ले जाएगा। इस समय भरमौर, तीसा, सलूणी और पांगी तहसीलों में भी सभी संपर्क मार्ग बर्फबारी की चपेट में हैं। इससे यहां भी यातायात पूरी तरह से ठप है।
....
एनओसी के बाद चलेंगी बसें : आरएम
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप राणा ने बताया कि मौसम और सड़क मार्ग के हालात सुुधरते ही बंद रूटों को बहाल कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही निगम इन मार्गों पर बस चलाएगा।