Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Smart meter installation begins in Banikhet, electricity bills will be free of errors

Chamba News: बनीखेत में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत, बिजली बिल में नहीं होंगी त्रुटियां

Wed, 03 Dec 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Smart meter installation begins in Banikhet, electricity bills will be free of errors
बनीखेत (चंबा)। कस्बे में अब बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर मैन्युअल रीडिंग की आवश्यकता को समाप्त कर देंगे, जिससे बिलिंग में होने वाली त्रुटियों को कम किया जा सकेगा और उपभोक्ताओं को सटीक बिल मिलेगा।
विज्ञापन

यह कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों से शुरुआत की गई है। इसके बाद शहरी और कमर्शियल स्तर पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। सरकारी विभागों के मीटर दिसंबर में लगाए जाएंगे, जबकि जनवरी तक क्षेत्र में यह कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

यह मीटर होम डिस्प्ले या अन्य एप के माध्यम से उपभोक्ताओं को वास्तविक समय में उनकी ऊर्जा खपत और खर्च दिखाएंगे, जिससे बिजली की खपत पर बेहतर नियंत्रण मिलेगा। यह मीटर बिजली की चोरी का पता लगाने में मदद करेंगे, जिससे बिजली वितरण कंपनियों को नुकसान कम होगा और भविष्य में सस्ती दरों का रास्ता साफ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर के साथ अब घर-घर जाकर रीडिंग लेने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह मीटर स्वचालित रूप से रीडिंग को आपूर्तिकर्ता को भेज देंगे। इससे बिजली आपूर्ति प्रणाली की निगरानी बेहतर होगी और बिजली कटौती की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा।

उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर ने बताया कि स्मार्ट मीटर की इस पहल से उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed