फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Small vehicles can run up to 16 km on the Kilad-Chamba via Sachey route.

Chamba News: किलाड़-चंबा वाया सचे मार्ग पर 16 तक दौड़ सकते हैं छोटे वाहन

Sat, 09 May 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 09 May 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Small vehicles can run up to 16 km on the Kilad-Chamba via Sachey route.
अत्यधिक बर्फ, सड़क पर ग्लेशियर गिरने से अभी तक नहीं दौड़ पाए हैं वाहन
विज्ञापन

नवंबर 2025 में भारी बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद हो गया था मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। किलाड़-चंबा वाया सचे जोत मार्ग पर 16 मई तक छोटे वाहन दौड़ सकते हैं। मौसम अनुकूल रहने और मशीनरी का साथ देने पर ही यह संभव हो पाएगा।
अत्यधिक बर्फ और ग्लेशियरों के मार्ग पर गिरे होने के कारण नवंबर से लेकर अब तक यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। मार्ग यातायात के लिए बहाल न होने के कारण पांगी से लोग वाया मनाली-कुल्लू होते हुए ही जिला मुख्यालय चंबा का रुख कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मनाली-कुल्लू से होते हुए किलाड़ पहुंचने के लिए लोगों को अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ते हैं। समय भी बर्बाद होता है।

नवंबर 2025 में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते चंबा-किलाड़ वाया सचे जोत मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया था। मौसम खुलने के बाद विभाग ने मार्ग की बहाली के लिए मई तक लक्ष्य रखा था लेकिन अत्यधिक बर्फबारी के कारण मार्ग अभी तक यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। मौसम अनुकूल रहने और मशीनरी के साथ देने पर विभाग ने अब 16 मई तक छोटे वाहनों के लिए मार्ग को बहाल करने की योजना बनाई है। जून के पहले सप्ताह तक मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल करने की योजना है। उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रवि ठाकुर ने कहा कि मौसम अनुकूल रहने और मशीनरी के साथ देने पर 16 मई तक छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed