{"_id":"678d3a304ebb6449790eda89","slug":"skill-development-training-given-to-women-chamba-news-c-88-1-cmb1002-142115-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: महिलाओं को दिया कौशल विकास का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: महिलाओं को दिया कौशल विकास का प्रशिक्षण
Sun, 19 Jan 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
आश्रय फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने प्रशिक्षित की गई 150 महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आश्रय फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत 150 ग्रामीण महिलाओं को 90 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आश्रय फाउंडेशन के प्रमुख डॉ. नवीन शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण जिला चंबा के उदयपुर, राजनगर खास, भड़ोह, हरिपुर और कियाणी गांवों में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्पादों को संरक्षित करना, रोजगार निर्माण और आजीविका के स्थायी साधनों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र पर 25 प्रशिक्षणार्थियों का बैच बनाया गया। जहां अनुभवी प्रशिक्षकों की ओर से महिलाओं को चंबा रुमाल कढ़ाई, चंबा थाल, पाइन नीडल उत्पाद, शॉल और टोपी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि कियाणी में महिलाओं के उत्साहजनक प्रतिक्रिया के चलते दो बैच बनाए गए। जिनमें 50 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इस प्रशिक्षण की शुरुआत अक्टूबर 2024 में की गई तथा इसका अंतिम बैच 18 जनवरी 2025 को समाप्त हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन संबंधी वित्तीय सहायता एचडीएफसी बैंक परिवर्तन द्वारा प्रदान की गई तथा आश्रय फाउंडेशन ने मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।