{"_id":"656f59920d1617d6770c2df7","slug":"skill-development-corporation-starts-four-new-courses-youth-will-get-free-training-chamba-news-c-88-1-cmb1003-13632-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कौशल विकास निगम ने शुरू किए चार नए कोर्स, युुवाओं मुफ्त मिलेगा प्रशिक्षिण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कौशल विकास निगम ने शुरू किए चार नए कोर्स, युुवाओं मुफ्त मिलेगा प्रशिक्षिण
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के अलग-अलग प्रशिक्षण केंद्रों में चार प्रशिक्षण कार्यक्रम फ्रूट पल्प प्रोसेसिंग, अचार मेकिंग, फर्नीचर फीटिंग और काउंटर सेल्स एग्जिक्यूटिव शुरू हुए हैं। प्रदेश कौशल विकास निगम चंबा की ओर से ये कोर्स करवाए जाएंगे। इन कोर्साें की अवधि तीन माह रहेगी।
इन कोर्साें के दौरान प्रशिक्षुओं को जहां निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा वहीं, आवासीय सुविधा के साथ खाने की सुविधा भी निशुल्क रहेगी। निगम द्वारा इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबी बनाना है। ताकि प्रशिक्षण हासिल करने के बाद बेरोजगार युवा अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें। फ्रूट पल्प के तीन, काउंटर सेल्स एग्जिक्यूटिव का एक, फर्नीचर फीटिंग के दो बैच शुरू किए गए हैं।
वहीं, प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसके तहत युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण से पहले युवाओं की काउंसलिंग की जाती है। इसके बाद युवाओं का चयन किया जाता है। निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला में शुरू किए गए हैं। तीन माह इन कोर्स की अवधि रहेगी। प्रशिक्षण हासिल करने के बाद बेरोजगार अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।