{"_id":"66b103c2681dc23cdd0ff1f7","slug":"six-samples-for-jalebi-suji-barfi-and-pakodas-in-minjar-fair-chamba-news-c-88-1-ssml1004-130472-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिंजर मेले में जलेबी, सूजी बर्फी और पकौड़े के लिए छह सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिंजर मेले में जलेबी, सूजी बर्फी और पकौड़े के लिए छह सैंपल
Mon, 05 Aug 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
चंबा मिंजर मेले के दौरान मिठाई के सैंपल लेती खाद्य स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवाद
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जलेबी, सूजी बर्फी और पकौड़े के छह सैंपल भरे हैं। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान लोगाें की सेहत को दरकिनार कर शहर के विभिन्न चौगान और उसके इर्द-गिर्द मिठाई बेचने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंबा दीपक आनंद की अगुवाई में टीम ने दबिश देकर इरावती के बाहर सड़क किनारे मिठाई बेचने वालों पर नकेल कसी। टीम ने जलेबी, सूजी बर्फी और पकौड़े सैंपल भरे। अब ये सैंपल जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की कंडाघाट लैब में भेजे जाएंगे। मानकों पर सही न उतरने पर मिठाई विक्रेताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मिंजर मेले के उपलक्ष्य पर शहर में मिलावटी और रंगदार मिठाइयां बेचने वालों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंबा की अगुवाई में टीम ने शहर के विभिन्न चौगान समेत उसके इर्द-गिर्द मिठाई समेत मिष्ठान बेचने वालों में गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने चौगान समेत आस-पास के क्षेत्र में छह मिठाइयों के सैंपल भरे। इन्हें अब विभागीय प्रयोगशाला में जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करने नहीं दिया जाएगा। टीम ने सोमवार को जेलबी, सूजी बर्फी और पकौड़े के 6 सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट भेजा जाएगा।
--