फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six new TB patients found in ten villages

Chamba News: दस गांवों में मिले टीबी के छह नए मरीज

Fri, 06 Jan 2023 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Six new TB patients found in ten villages
चंबा। जिले के दस गांवों में 12,000 लोगों की स्क्रीनिंग करने पर छह नए टीबी के मरीज मिले हैं। टीबी मुक्त अभियान के तहत जिले के दस चिह्नित गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अभियान में 677 लोग टीबी संभावित लक्षणों वाले मिले हैं। इन मरीजों को जरूरी दवाइयां आवंटित कर दी गई हैं। विभाग अब इन मरीजों के इलाज को लेकर रूटीन जांच भी करेगा।
विज्ञापन

गांवों में टीबी मरीजों की पहचान करने का अभियान जारी है। टीम में शामिल दो सदस्य हरेक गांव में जाकर परिवार के सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। इसमें उन्हें जो भी टीबी से संबंधित लक्षण वाला व्यक्ति मिलेगा, उसके बलगम का सैंपल लेकर टीबी जांच की जाएगी। स्क्रीनिंग अभियान के जरिये जिले में टीबी की प्रतिशतता दर का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग चंबा ने इस बार टीबी मुक्त अभियान के तहत सिल्वर मेडल के लिए आवेदन किया है। इसके चलते जिले के दस गांवों को राज्य की तरफ से चिह्नित किया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जालम भारद्वाज ने बताया कि स्क्रीनिंग अभियान में अब तक छह नए टीबी मरीज सामने आए हैं। गांवों में स्क्रीनिंग करने का कार्य जारी है। इस बार उन्हें पूरी उम्मीद है कि जिले को सिल्वर मेडल प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed