फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   siu chamba arrested one with 56 capsules

विशेष अन्वेषण इकाई ने 56 नशीले कैप्सूल के साथ दबोचा व्यक्ति ृ

Sun, 29 Mar 2020 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
siu chamba arrested one with 56 capsules
चंबा। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने एक व्यक्ति को 56 नशीले कैप्सूलों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम शनिवार को मुख्य आरक्षी अनुज कुमार की अगुवाई में चुवाड़ी-डलहौजी रोड पर राधा स्वामी बलियारा दा नाला के पास नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान रोहित निवासी वार्ड नंबर-6 डलहौजी जोकि सुडली चौक की तरफ से पैदल आ रहा था। जब उसने नाके पर खड़ी पुलिस को देखा तो घबराहट में वहां से भागने लगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक बैग जो उसके पास था, उसे सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने जब शक के आधार पर भाग रहे व्यक्ति को पकड़ा। साथ ही उसके फेंके गए बैग को चेक किया, तो उसके भीतर 56 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। इन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उपरोक्त आरोपी को पुलिस दल ने मौका से हिरासत में ले लिया। पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि उपरोक्त स्थान पर पुलिस ने एक व्यक्ति को 56 नशीले कैप्सूल के साथ पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed