फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Situation in Ail-Khajrala under control due to presence of senior police officers

Chamba News: पुलिस के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी से नियंत्रण में आयल-खजराला में हालात

Fri, 05 Jun 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Situation in Ail-Khajrala under control due to presence of senior police officers
तीन दिन से लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी जारी, पूर्व प्रधान शुक्रदीन बोले- क्षेत्र में शांति कायम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। आयल और खजराला क्षेत्र में अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। घटनाक्रम के बाद पुलिस विभाग की मुस्तैदी और ग्रामीणों के साथ मेल-मिलाप के बाद इस प्रकार की व्यवस्था क्षेत्र में पहले की तरह कायम हुई है।
रोजाना पुलिस के उच्च अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी, लगातार पेट्रोलिंग और ग्रामीणों के साथ शांतिपूर्ण वार्ता से ही यह संभव हो पाया है कि अब क्षेत्र में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। पिछले तीन दिन से पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के उच्च अधिकारी स्वयं मौके का जायजा ले रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस की मुस्तैदी और सक्रियता के कारण पूरे क्षेत्र में माहौल अब पूरी तरह शांतिपूर्ण है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रशासन की तत्परता से किसी भी प्रकार का तनाव आगे नहीं बढ़ सका। इस बीच पूर्व प्रधान शुक्रदीन ने बताया कि क्षेत्र में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त हैं। कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश जरूर की थी लेकिन पुलिस की सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। पूर्व प्रधान ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे को मजबूत रखें। उन्होंने कहा कि लोग अपने घर-परिवार और खेती-बाड़ी के कार्यों पर ध्यान दें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed