{"_id":"66c221c18a7e254eeb06696b","slug":"sisters-bought-silver-bracelets-and-brothers-bought-necklaces-chamba-news-c-88-1-ssml1004-131290-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बहनों ने चांदी के ब्रेसलेट तो भाइयाें ने खरीदा हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बहनों ने चांदी के ब्रेसलेट तो भाइयाें ने खरीदा हार
Sun, 18 Aug 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा में रक्षाबंधन के उपलक्ष पर भाई के लिए राखी खरीदती बहनें। संवाद
चंबा। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन को लेकर लोगों में रविवार को काफी उत्साह दिखा। लोग बाजार में राखी सहित मिठाई और बहन के लिए कपड़े और उपहार की जमकर करते दिखे।
राखियों की कीमत में बढ़ोतरी होने के बावजूद महंगाई प्यार पर भारी पड़ती नजर नहीं आई। दिनभर महिलाएं और लड़कियां भाई के लिए राखियां खरीदने में व्यस्त रहीं। बाजार में सभी रेंज की राखियां रखी गई थीं। दिनभर रक्षा बंधन को लेकर बाजार में राखी की बिक्री होती रही। स्वर्णकार सतनाम, सनी, ऋषि और कृष्णा ने बताया कि कई बहनों ने अपने भाइयों के लिए ब्रेसलेट के ऑर्डर दिए थे। इन्हें वे शुक्रवार और शनिवार को ही दुकानों से ले गईं। इसके अलावा भाइयाें ने भी बहनों के लिए सोने के हार, अंगूठी और चांदी के छल्ले खरीदे। बताया कि अन्य वर्ष की अपेक्षा इस बार भी राखी बंधन पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की तरफ काफी कम रुझान रहा।