फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sister-in-law and her daughter beat up sister-in-law, FIR lodged

Chamba News: जेठानी और उसकी बेटी ने कर दी देवरानी की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 07 Mar 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and her daughter beat up sister-in-law, FIR lodged
सिहुंता चंबा। देवरानी ने अपनी जेठानी और उसकी बेटी पर उसके साथ मारपीट और लड़ाई झगड़ा करने आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में प्रियंका पत्नी श्याम सिंह निवासी गांव मोरठू ने बताया कि शनिवार सुबह 6:00 बजे उनकी जेठानी सुषमा और उसकी बेटी रुपाली ने मेरे साथ मारपीट और लड़ाई झगड़ा किया है। बताया कि मेरी गाय रात को बाहर बंधी थी। जो खुद ही रस्सी से खोलकर मेरे घर के साथ लगते मेरे जेठ गगन सिंह के खेत में घुस गई और घास खा गई। बताया कि मेरे जेठ की बेटी रुपाली मेरे आंगन में सुबह 6.00 बजे आई और गाली गलोच करने लगी और बोलने लगी अपनी गाय को बांध कर रखा करो। इस दौरान उनकी बेटी ने मुझे बालों से खींच कर अपने घर की ओर ले जाने लगी। इतने में उनकी जेठानी भी वहां पर आ गई और मेरे साथ लड़ाई झगड़ा करने लगी। बताया कि दोनों मां-बेटी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता के बच्चों आरुशी, अंशू और आरव ने बडी मुश्किल से उनसे छुडवाया। बताया कि इस मारपीट से उनकी बाजू, सिर और पीठ पर चोटे आई है। पुलिस अधीक्षक चंबा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed