फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Silence of administration and NPP on construction in Chaugan is beyond understanding: Assembly

चौगान में निर्माण पर प्रशासन और नप की चुप्पी समझ से परे : सभा

Mon, 25 Nov 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 25 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Silence of administration and NPP on construction in Chaugan is beyond understanding: Assembly
चंबा। सनातन सभा कार्यालय जनसाली में ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया। इसमें सदस्यों ने कहा कि बड़े आश्चर्य की बात है कि चौगान नंबर दो में रियल टाइम्स ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम को स्थापित करने के लिए निर्माण किया जा रहा है। जिस पर नगर परिषद और जिला प्रशासन चुपी साधे हुए हैं। जबकि, चौगान मात्र एक मैदान ही नहीं, बल्कि इसका वजूद जिले के प्रत्येक नागरिक की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


जिसे किसी भी हालात में नकारा नहीं जा सकता हैं। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा इस निर्माण कार्य का विरोध करती हैं और नगर परिषद और जिला प्रशासन से आग्रह करती हैं कि इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करके इस ढांचे को शीघ्र हटवा करके चौगान को यथावत स्थिति में किया जाए। इस मौके पर अध्यक्ष अजितेश शर्मा, इश्वरी प्रसाद कोलुआ, विनय शर्मा, सुभाष जोशी, देविंद्र बग़लवान, हरीश बग़लवान, हेमेंद्र शर्मा और धर्मवीर वैद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed