{"_id":"6a95b06c1fadf817960bdc41","slug":"sikandar-shaikh-reigns-supreme-at-the-vangal-wrestling-arena-wins-prize-purse-of-231-lakh-chamba-news-c-88-1-cmb1010-195027-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वांगल के अखाड़े में सिकंदर शेख का सिक्का, 2.31 लाख की माली जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वांगल के अखाड़े में सिकंदर शेख का सिक्का, 2.31 लाख की माली जीती
Mon, 31 Aug 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
वांगल महादंगल में सिकंदर शेख और भोला पहनवान के साथ दंगल करते हुए। संवाद
महाराष्ट्र केसरी ने दिल्ली के भोला पहलवान को दी शिकस्त, चार मालियों में देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। वांगल में आयोजित महादंगल में महाराष्ट्र केसरी अवार्ड विजेता सिकंदर शेख ने दिल्ली के भोला पहलवान को हराकर 2.31 लाख रुपये की बड़ी माली अपने नाम की।
जिला चंबा में पहली बार सिकंदर शेख के पहुंचने से दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। उनके मुकाबले के दौरान अखाड़ा तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।
महादंगल में चार मालियों के लिए इनामी राशि रखी गई थी। पहली बड़ी माली के विजेता को 2,31,000 रुपये, दूसरी माली के लिए 71,000 रुपये, तीसरी के लिए 61,000 रुपये और चौथी माली के लिए 51,000 रुपये दिए गए। पहली माली में सिकंदर शेख ने भोला पहलवान दिल्ली को शिकस्त दी। दूसरी माली में रोहित फौजी ने नूर पहलवान अखाड़ा मुल्लापुर गरीबदास को हराया। तीसरी माली में सुमित पहलवान ऊना हॉस्टल ने महाराष्ट्र के बापू पहलवान को मात दी। चौथी माली में पीटी कैथल ने छोटा शिवा कांगड़ा को पराजित किया।
विज्ञापन
दंगल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बलवीर सिंह भारद्वाज ने शिरकत की और आयोजन के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। जिला परिषद सदस्य अंशुल जरयाल ने 11 हजार रुपये का सहयोग किया। अन्य सहयोगियों ने भी करीब 1.02 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
दंगल कमेटी के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने के साथ युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। आयोजन में उपाध्यक्ष अजय डोगरा, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, महासचिव कुलदीप शर्मा, सह सचिव राकेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।