फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sihunta-Lahru road will be dazzling with Rs 56 crores

Chamba News: 56 करोड़ से चकाचक होगा सिहुंता-लाहड़ू मार्ग

Fri, 23 Feb 2024 07:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Feb 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Sihunta-Lahru road will be dazzling with Rs 56 crores
56 करोड़ से चकाचक होगा सिहुंता-लाहड़ू मार्ग
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से युद्धस्तर पर किया जा रहा कार्य
ठेकेदार को दो साल के भीतर कार्य पूरा करने के दिए हैं निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता-लाहड़ू मार्ग पर अब वाहन चालकों की आवाजाही सुगम होगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया गया है।
वर्तमान में युद्धस्तर पर चनाल खड्ड के समीप कटिंग का कार्य किया जा रहा है। विभाग की ओर से ठेकेदार को दो साल के भीतर यह कार्य पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। इसी के तहत ठेकेदार आगामी कार्य कर रहा है। इस मार्ग के चौड़ा होने से लाहड़ू से सिहुंता की दूरी तय करने में काफी कम समय लगेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 24 किलोमीटर मार्ग पर कटिंग की जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से 56 करोड़ का बजट जारी किया गया है। वर्तमान में यह मार्ग सिंगल लेन है। बहरहाल कटिंग होने के बाद मार्ग चौड़ा होकर डबल लेन हो जाएगा। इससे वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और तारकोल बिछने के बाद यह मार्ग चकाचक हो जाएगा। ग्रामीणों में राकेश कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी चंद ने बताया कि इस मार्ग के चौड़ा होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। कहा कि कटिंग के चलते धूल भी काफी उड़ रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सुबह और शाम के समय पानी का छिड़काव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल ठाकुर ने बताया कि 56 करोड़ रुपये की राशि से यह मार्ग चौड़ा किया जा रहा है। कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। ठेकेदार को तय समयावधि के भीतर मार्ग चौड़ा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed