फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sidhkund in Volleyball, Maua School became the winner in Badminton

400 मीटर दौड़ में भटका की ज्योति महाजन रही अव्वल

Sun, 14 Aug 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sidhkund in Volleyball, Maua School became the winner in Badminton
चनेड़ स्कूल में खेल प्रतियोगिता के समापन मौके पर खिलाड़ी। - फोटो : Chamba
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड़ में आयोजित सेंट्रल जोन अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल में सिढ़कुंड की टीम विजेता और भटका स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में भी सिढ़कुंड का दबदबा रहा, जबकि भटका को उपविजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। कबड्डी में उच्च पाठशाला कुठेड़ की टीम विजेता बनी और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ उपविजेता रहा।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भटका की ज्योति महाजन ने पहला, सिढ़कुंड की निशा कुमारी ने दूसरा और भटका स्कूल की राधिका तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में सिढ़कुंड की शिवानी, भटका की कीर्ति देवी और सिढ़कुंड की दिशा कुमारी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में शिवानी ने पहला, दिशा ने दूसरा और राखी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में मउआ स्कूल विजेता और टिकरी स्कूल उपविजेता रहा। समापन समारोह में ग्राम पंचायत भनौता के प्रधान अनुज कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की और विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed