फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Siddapura Champion in Under-20 Tennis Ball cricket tournament

अंडर-20 टेनिस बॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी सिद्दपुरा की टीम

Sun, 02 Jan 2022 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Siddapura Champion in Under-20 Tennis Ball cricket tournament
हरिपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता के बाद विजेता ट्रॉफी के साथ सिद्दपुरा टीम के खिलाड़ी। - फोटो : Chamba
चंबा। हरिपुर पंचायत में अंडर-20 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खिताबी मुकाबले में सिद्दपुरा की टीम ने सुपरओवर में ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में युवा कांग्रेस के संयुक्त सचिव पंकज केहलोत्रा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। खिताबी मुकाबला सिद्दपुरा और सुल्तानपुर की टीम के बीच खेला गया। सुल्तानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में 71 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्दपुरा की टीम भी 71 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

मैच का निर्णय सुपरओवर से हुआ। इसमें सिद्दपुरा की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के दौरान जबरदस्त बल्लेबाजी के लिए साहिल को बेस्ट बैट्समैन चुना गया और दिशांत महाजन को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया। विजेता टीम को 7100 और उप विजेता टीम को 5100 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक अमित कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लिया। खिताबी मुकाबला काफी रोमांचक भरा रहा। सुपर ओवर से मैच का निर्णय हुआ। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों की सराहना की। साथ ही नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed