फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Showed interest in removing illegal hoardings in just one day

Chamba News: अवैध होर्डिंग्स हटाने में एक दिन ही दिखाई दिलचस्पी

Tue, 16 Jan 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Showed interest in removing illegal hoardings in just one day
चंबा। नगर परिषद चंबा की ओर से शुरू किया गया अवैध होर्डिंग्स हटाने का कार्य रुक गया है। नगर परिषद के चार कर्मचारी पांच दिन की छुट्टी लेकर चले गए हैं। ऐसे में यह अभियान अब आगामी समय के लिए लंबित पड़ गया है। हैरानी की बात तो यह है कि नगर परिषद का एक ही दिन अभियान चला। बहरहाल, अवैध होर्डिंग्स हटाने में नगर परिषद अब तक फिसड्डी रही है। जानकारी के मुताबिक शहर में सरकारी संपत्ति को लोगों ने प्रचार का साधन बना लिया है। इस मामले को लेकर प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला ने अभियान चलाया। अभियान के तहत सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित हुईं। इसके बाद नगर परिषद ने अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए अभियान चलाने के दावे किए लेकिन एक ही दिन यह अभियान चलाया गया। कुल मिलाकर नगर परिषद चंबा की ओर से अवैध होर्डिंग्स हटाने को लेकर अब तक खानापूर्ति ही की गई है। नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि जिन लोगों की डयूटी लगाई है, वे पांच दिन से छुट्टी पर हैं। कहा कि जैसे ही वे लौटेंगे तो शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed