फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Show-cause notices will be issued to those who do not get smart meters installed.

Chamba News: स्मार्ट मीटर न लगवाने वालों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस

Wed, 08 Jul 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Show-cause notices will be issued to those who do not get smart meters installed.
विद्युत बोर्ड चंबा ने शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों लगाने को लेकर शुरू किया सर्वे
विज्ञापन

सर्वे के दौरान मना करने वाले उपभोक्ताओं से लिया जा मीटर नंबर और नाम-पता
नोटिस जारी होने के बाद देना होगा जवाब, उपभोक्ता के घर में चिपका जाएंगे नोटिस

पंकज सलारिया
चंबा। बिजली बोर्ड ने शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान तेज कर दिया है। बोर्ड ने शहरी क्षेत्र में विशेष सर्वे शुरू किया है।
इस दौरान उन उपभोक्ताओं की पहचान की जा रही है जो घरों या प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाने से इन्कार कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं का नाम, पता और मौजूदा बिजली मीटर का नंबर मौके पर दर्ज किया जा रहा है।
बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार सर्वे पूरा होने के बाद स्मार्ट मीटर लगाने से मना करने वाले उपभोक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। उनसे पूछा जाएगा कि स्मार्ट मीटर लगाने से इन्कार क्यों किया। उन्हें निर्धारित समय के भीतर लिखित जवाब देना होगा। बोर्ड यह नोटिस संबंधित उपभोक्ताओं के घरों पर लगाएगा।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के अनुसार स्मार्ट मीटर विद्युत व्यवस्था को पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इनसे बिजली की खपत की सटीक जानकारी, रियल टाइम मॉनिटरिंग, बिलिंग में पारदर्शिता और तकनीकी हानियों को कम करने में मदद मिलेगी। स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान सरकार की योजना के तहत चलाया जा रहा है। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। बोर्ड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सर्वे टीम और स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारियों का सहयोग करें। यदि किसी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर को लेकर किसी प्रकार की शंका या जानकारी चाहिए तो वह संबंधित विद्युत उपमंडल कार्यालय से संपर्क कर सकता है। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने बताया कि शहर में सर्वे शुरू किया गया है। इसके तहत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed