{"_id":"62b9e64d710c7a6b80032079","slug":"show-cause-notices-sent-to-14-school-heads-chamba-news-sml413460180","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों से दूरी बनाने वाले 14 स्कूल मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस जारी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों से दूरी बनाने वाले 14 स्कूल मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस जारी,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली (चंबा)। खेलकूद प्रतियोगिता से दूरी बनाने वाले 14 स्कूल प्रमुखों को स्कूल प्रमुखों को शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के माध्यम से विभाग ने इन स्कूल प्रमुखों से जवाब तलब किया है। सही जवाब न मिलने की सूरत में विभाग की ओर से एक तरफा कार्रवाई की जाएगी। विभाग के इन आदेशों के बाद विभिन्न स्कूलों के प्रमुखों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार भरमौर जोन में हाल ही में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, एथलेटिक्स सहित शतरंज और कुश्ती के मैच हुए। इनमें जोन के तहत 26 स्कूलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जबकि 14 स्कूलों के प्रमुखों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेना जरूरी नहीं समझा। इन स्कूल प्रमुखों को अब विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने के सात दिन के भीतर प्रमुखों को अपना जवाब देना होगा।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण पहले ही दो साल विद्यार्थी खेलों में भाग नहीं ले पाए। इस बार कोरोना महामारी नियंत्रित होने के बाद सरकार ने खेलों के आयोजन के लिए अनुमति दी है लेकिन कुछ स्कूल मुखिया खेलों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करवाना जरूरी नहीं समझ रहे। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी तिलक बिजलवान ने खबर की पुष्टि की है।