फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Show cause notice issued to twelve school heads

बारह स्कूल प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 21 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to twelve school heads
चंबा। चुराह जोन द्वितीय की खेलकूद प्रतियोगिता से दूरी बनाने वाले 12 स्कूल प्रमुखों को उच्च शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने नोटिस के माध्यम से स्कूल प्रमुखों से जवाब तलब किया है। उचित जवाब न मिलने की सूरत में विभाग की ओर से एक तरफा कार्रवाई की जाएगी। विभाग के इन आदेशों के बाद खेलों में भाग न लेने वाले विभिन्न स्कूलों के प्रमुखों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक चुराह जोन द्वितीय की खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। इसमें कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो सहित शतरंज और कुश्ती के मुकाबले हुए। इनमें 24 स्कूलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जबकि 12 स्कूलों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेना जरूरी नहीं समझा। इन स्कूल प्रमुखों को अब विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने के सात दिन के भीतर इन्हें अपना जवाब देना होगा। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण पहले ही दो साल विद्यार्थी खेलों में भाग नहीं ले पाए। इस बार कोरोना महामारी नियंत्रित होने के बाद सरकार ने खेलों के आयोजन के लिए अनुमति दी है लेकिन कुछ स्कूल मुखिया खेलों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी नहीं समझ रहे। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी तिलक बिजलवान ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर स्कूल प्रमुखों को अपना जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed