फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shops of those not paying rent will be locked

Chamba News: किराया न देने वालों की दुकानों में जड़ा जाएगा ताला

Thu, 07 Dec 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 07 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Shops of those not paying rent will be locked
चंबा के पांगी में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण बैठक की अध्यक्षता करती आवासीय आयुक्त रितिका जिं
पांगी (चंबा)। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) किलाड़ के अधीन दुकानों की बकाया राशि और किराया नहीं देने वाले दुकानदारों की दुकानों पर ताला लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्रवाई 14 दिसंबर को की जाएगी। इसके बाद 21 दिसंबर को दुकानों का सामान नीलाम कर किराया वसूल किया जाएगा। आवासीय आयुक्त पांगी एवं अध्यक्ष विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) किलाड़ रितिका जिंदल की अध्यक्षता में वीरवार को पुस्तकालय भवन किलाड़ में हुई बैठक के दौरान यह सख्त निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में आय-व्यय का अवलोकन किया गया। साथ ही 2023-24 की कार्ययोजना का विस्तृत चर्चा के बाद अनुमोदन किया गया। साडा क्षेत्र में बिजली बोर्ड की ओर से स्थापित स्ट्रीट लाइटों की जगह 50 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में माल रोड में दो सुलभ शौचालय बनाने और स्वयं सहायता समूहों को उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के लिए बंधन विकास केंद्र खोलने के लिए भी दुकानें दिलवाने की बात कही गई। उन्होंने टैक्सी स्टैंड किलाड़ में रेट लिस्ट लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में खंड विकास अधिकारी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निष्पादन संयंत्र बनाने के लिए भूमि चयन और अन्य जरूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम पांगी रमन घरसंगी, तहसीलदार पांगी शांता कुमार, बीडीओ पांगी सुरजीत सिंह मेहता, बीएमओ पांगी सुभाष ठाकुर, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड संतोष शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राम रत्न शर्मा, डीफओ पांगी सचिन शर्मा, एआरओ ललित नारायण शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed