{"_id":"6517037f5d1a517a530c5b74","slug":"shopkeepers-fined-rs-20500-for-using-single-use-plastic-chamba-news-c-88-1-ssml1006-8755-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर दुकानदारों को 20,500 जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर दुकानदारों को 20,500 जुर्माना
Fri, 29 Sep 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 29 Sep 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर दुकानदार का चालान करते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड़
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले आठ दुकानदारों से 20,500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम दुकानों का औचक निरीक्षण करने डलहौजी पहुंची। टीम ने दुकानों में इस्तेमाल हो रहे सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जांच की। आठ दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पाया गया। इसके लिए दुकानदारों के चालान काटकर उन्हें जुर्माना किया गया। अचानक पहुंची टीम की भनक दुकानदारों को नहीं लग पाई। इसके चलते दुकानदार अपनी दुकानों में रखे प्रतिबंधित प्लास्टिक को छुपा नहीं पाए। हालांकि, जब टीम बाजार में औचक निरीक्षण कर रही थी तो कुछ दुकानदारों ने टीम के उनकी दुकान तक पहुंचने से पहले प्रतिबंधित प्लास्टिक गायब कर दिया, लेकिन आठ दुकानदार पीसीबी की टीम से नहीं बच पाए।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले के सभी दुकानदारों को पहले भी चेतावनी दी थी कि वे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। इसके इस्तेमाल पर सरकार ने पूर्ण रोक लगाई है। दुकानों में पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए भी दुकानदारों को समय दिया गया था। बावजूद इसके कुछ दुकानदार मौजूदा समय में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए बोर्ड ने ऐसे दुकानदारों पर नकेल कस रहा है। इसी कड़ी में डलहौजी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर आठ दुकानदारों के चालान काटे गए हैं। इस दौरान दुकानदारों को 20,500 रुपये जुर्माना किया गया है।