फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shopkeepers are busy on city streets, pedestrians are looking for their way

Chamba News: शहर की सड़कों पर दुकानदारी, पैदल चलने वाले ढूंढ रहे रास्ता

Tue, 23 Dec 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 23 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are busy on city streets, pedestrians are looking for their way
दिन : मंगलवार, समय : 10:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे, स्थान : चंबा शहर
विज्ञापन

चंबा। शहर का मुख्य चौक के पास चौगान नंबर-एक के बाहर बिना अनुमति के रेहड़ी-फड़ी धारक गर्म कपड़े, सब्जियां और फल बेच रहे हैं। इस अवैध अतिक्रमण से सड़क संकरी हो चुकी है। राहगीर मुश्किल से गुजर रहे हैं। जब संवाददाता चौगान नंबर-दो के बाहर पहुंचे तो पाया कि यहां भी वैसी ही स्थिति है। यहां अवैध रेहड़िया लगी हुई हैं। इससे सड़क काफी संकीर्ण हो चुकी है।
पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य चौक से आने वाले वाहनों को रास्ता न मिलने से यहां पर वाहन के पीछे वाहन खड़े हो गए। इससे कुछ मिनट के लिए जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो रही हैं। इस बीच जिला डाकघर के बाहर हालत देखे तो वहां भी अतिक्रमण कर रेहड़ी-फड़ी धारक अपनी दुकानदारी चमकाने में लगे हैं। सड़क के बीच सब्जियों से लदी रेहड़ी लगी है, जहां से राहगीर ओर कुछ लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

डाकघर के बाहर तो बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेताओं की फड़ियां और रेहड़ियां ही लगी हैं। हैरानी की बात है कि डाकघर में काम करवाने आने वाले लोगों को डाकघर का बोर्ड न दिखे तो वे इस जगह को सब्जी मंडी समझ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डाकघर कार्यालय के बाहर अग्निशमन विभाग की गाड़ी के आगे भी रेहड़ी-फड़ी सजाई गई है। अग्निशमन कार्यालय के बाहर भी यही आलम देखने को मिल रहा है। फायर बिग्रेड की गाड़ियाें के पीछे सड़क पर सामान फैला कर महिलाएं अलग-अलग फड़ियों को जरिये गर्म कपड़े अन्य सामान बेच रही हैं।
पूर्वाह्न 11:30 बजे गांधी गेट के नीचे कसाकड़ा को जाने वाली सड़क पर संवाददाता पहुंचे तो दोनों ओर दुकानदारी सड़क पर नजर आ रही है। यहां पर चलना लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। हैरत की बात है कि जिला प्रशासन और नगर परिषद चंबा के स्वच्छ चंबा, सुंदर चंबा के वादे को ये रेहड़ी-फड़ी धारक धत्ता ही बताते हुए सामान सजा रहे हैं।

सामान जब्त करने और बार-बार चलने वाला अभियान भी इनके हौसलों के आगे बौना ही साबित हो रहा है। पैदल राहगीर भी यहां से होकर शहर में पहुंचने के लिए धक्के तक खाने को विवश हैं। उधर, इस बारे में नगर परिषद चंबा की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार सड़क पर अवैध दुकानदारी सजाने वालों को हटाने के लिए समयानुसार उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed