फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shivani tops in Mathematics Olympiad

मैथमेटिक्स ओलंपियाड में शिवानी अव्वल

Fri, 26 Feb 2021 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Shivani tops in Mathematics Olympiad
चंबा। जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में मैथमेटिक्स ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता में भरमौर के उलांसा स्कूल की छात्रा शिवानी ने पहला और होली स्कूल के नरेंद्र कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। उपमंडल भटियात के हाई स्कूल सलोह से काजल ने पहला और मिडल स्कूल सरोग के वंशज शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उपमंडल चंबा के राइजिंग स्टार स्कूल चंबा से अराहान शर्मा ने पहला और गुवां स्कूल की दीक्षा ने दूसरा, चुराह से भटका स्कूल की छात्रा डिंपल कुमार ने पहला और खुशनगरी स्कूल की भावना भारद्वाज ने दूसरा स्थान हासिल किया। सलूणी उपमंडल के अथेड़ स्कूल के छात्र पंकज और पैरामाउंट स्कूल किहार के छात्र अक्षय गुप्ता ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजीव महाजन ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पांच सौ रुपये और दूसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 450 रुपये देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार वर्चुअल माध्यम से ही प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed