फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shivali reaches the finals of the DD Punjabi dance competition.

Chamba News: डीडी पंजाबी की नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचीं शिवाली

Thu, 08 Oct 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Oct 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Shivali reaches the finals of the DD Punjabi dance competition.
सरोल (चंबा)। डिवाइन पब्लिक स्कूल सरोल की छठी कक्षा की छात्रा शिवाली सोनी ने जालंधर में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

शिवाली के चयन से स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों और सहपाठियों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता का फाइनल इसी माह के अंत तक आयोजित होने की संभावना है। शिवाली के पिता धीरज सोनी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। प्रधानाचार्य दीपक रघुवंशी ने बताया कि शिवाली पढ़ाई के साथ विभिन्न गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। नृत्य के प्रति उसकी रुचि और मेहनत का परिणाम है कि उसने प्रतियोगिता के फाइनल में स्थान बनाया है। उन्होंने शिवाली की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल स्टाफ ने उम्मीद जताई कि शिवाली फाइनल में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed